जखनियां : दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक बने अशोक गुप्ता, कैलाश बने अध्यक्ष, शुरू हुआ पंडाल निर्माण कार्य





जखनियां। स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक व प्रधान प्रतिनिधि अशोक गुप्ता के नेतृत्व में माता रानी मां दुर्गा पूजा समिति द्वारा बनाए जा रहे पंडाल स्थल के लिए भूमि पूजन किया गया। इसके पूर्व कार्य समिति का चुनाव कराया गया। जिसमें अशोक गुप्ता को सर्वसम्मति से संरक्षक, कैलाश गुप्ता को अध्यक्ष, विजय वर्मा व सत्यम चौहान को उपाध्यक्ष, विजय यादव सिंटू व अमित जायसवाल को कोषाध्यक्ष, नागेंद्र यादव, नागेंद्र चौहान व रिंकू सिंह को महामंत्री, विकास, अजय, सोनू, अरविंद व राजू वर्मा को व्यवस्थापक चुना गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : पटना में गंगा डॉल्फिन शिशु का शव मिलने के बाद वन विभाग में हड़कंप, मौके का निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
जखनियां : 14 से 19 अक्टूबर तक स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं में निःशुल्क वितरित की जाएगी उपाधि >>