राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में द्रोणा एकेडमी के तीरंदाजों ने जीते स्वर्ण सहित कई पदक, रोशन किया जिले का नाम





गाजीपुर। जिले के तीरंदाजों ने बीते दिनों बाराबंकी में हुई राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। जमानियां स्थित द्रोणा तीरंदाजी एकेडमी के खिलाड़ियों ने पदक जीता है। बाराबंकी में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में बीते 24 से 27 दिसंबर के बीच राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें गाजीपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले तीरंदाजों में अंडर 14 में इंडियन राउंड कैटेगरी के मिक्स्ड टीम में संजय और अंजली ने स्वर्ण पदक तथा टीम इवेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में संजय ने 20 मीटर की प्रतियोगिता में स्वर्ण और ओवर ऑल में रजत पदक व टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर 9 में विराट ने 2 स्वर्ण पदक तथा युवराज ने 2 रजत पदक जीत कर राज्य चैंपियन का पुरस्कार हासिल किया। कोच की भूमिका में प्रमोद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी व समापन जिलाधिकारी ने किया। सचिव नंदू दुबे ने ने सभी को शुभकामनाएं दीं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< साल के अंत में खत्म हुआ लोगों का इंतजार, आखिरकार कड़कड़ाती ठंड ने दे दी दस्तक, पूरे दिन नहीं निकले सूर्यदेव
हाईकोर्ट के जज शमीम अहमद व उनकी पत्नी ने हथियाराम मठ में किया देवी दर्शन, वाटिका में रोपे पौधे >>