महिला नक्सली पर था एक लाख का ईनाम, तीन साथियों संग ऐसे पहुंची पुलिस के पास





सुकमा। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर बुधवार को एक लाख की इनामी महिला नक्सली समेत तीन साथियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर कोंटा निवासी वेको मुके उर्फ पार्वती, भेजी क्षेत्र निवासी सोढ़ी जोगी और जगरगुंडा क्षेत्र निवासी वेट्टी रामा ने बुधवार को आत्मसमर्पण किया। तीनों एक साथ ही बिना हथियारों के एसपी ऑफिस पहुंचे और सरेंडर करने की इच्छा जताई। सरेंडर करने वालों में वेको मुके ओडिशा के कालाहांडी में कराण्डी एलओएस की सदस्य थी। सरकार की ओर से इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, सोढ़ी जोगी पूर्व दक्षिण बस्तर डिविजन क्म्युनिकेशन टीम कमांडर था। जबकि वेट्टी रामा पूर्व नागाराम जनताना सरकार का अध्यक्ष था और स्थायी वारंटी है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के खिलाफ अलग-अलग थानों पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें जवानों पर फायरिंग, जवानों के वाहनों पर आगजनी, पुलिस कैंप पर फायरिग, गश्त के दौरान फायरिग समेंत दर्जनों अपराधिक मामले हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अरे! कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के खिलाफ पुलिस ने जारी किया गैर जमानती वारंट
2030 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति >>