प्रमुख त्योहारों को लेकर मरदह थाने में हुई शांति समिति की बैठक



मरदह। दशहरा, दुर्गापूजा व दीपावली जैसे मुख्य त्योहारों को देखते हुए बुधवार को कस्बा स्थित थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी साभ्रांत नागरिकों से त्योहारों पर शांति कायम करने की अपील की गई। इसके साथ ही दुर्गा पूजा समिति व रामलीला समिति सदस्यों ने प्रशासन से त्योहार पर बिजली व पानी की पर्याप्त उपलब्धता की मांग की।



बताया कि त्योहार के दौरान इनकी ज्यादा आवश्यकता होती है। उपजिलाधिकारी मंता राम ने कहा कि प्रशासन त्योहारों को पूरी शांति व सुरक्षा व्यवस्था से बिताने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस दौरान अगर किसी के द्वारा अराजकता फैलाने की कोशिश की गई तो उसकी खैर नहीं होगी। दुर्गा पूजा समितियों से कहा कि जहां भी उनके पंडाल सजते हैं उसके अगल बगल अगर हाईटेंशन तार हों तो उससे पर्याप्त दूरी बनाएं। त्योहार के दौरान बालू, पानी व अग्निशमन यंत्र की भी पर्याप्त व्यवस्था सभी पंडाल संचालकों को करनी अनिवार्य है। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह यादव ने कहा कि अराजक तत्वों व अशांति पैदा करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस मौके पर एसआई नागेश्वर तिवारी, प्रमोद गुप्ता, रवि प्रकाश, जयप्रकाश सिंह, राहुल मिश्रा, सुभाष चंद्र, प्रमोद सिंह, प्रवीण पटवा, आशुतोष सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, नवमी शर्मा, शशिप्रकाश सिंह, नीरज सिंह, मुन्ना यादव, रविप्रताप, श्रीकांत, मनोज निर्मल आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< इस बार 40 फीट के दशानन को जलाएंगे पुरूषोत्तम
गोड़सरा घोटाला : घोटाले मे जबं फंसे तो प्रधान तो निकलने के लिए कराने लगे निर्माण >>