जखनियां : हथियाराम सिद्धपीठ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, बुढ़िया माई और मां दुर्गा का किया पूजन-अर्चन





जखनियां। धर्म-संस्कृति और राष्ट्रसेवा के संगम का साक्षी बने जिले के प्रसिद्ध हथियाराम सिद्धपीठ मठ में दोपहर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे पहुंचे। उनके साथ वाराणसी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे, भाजपा नेता रणजीत सिंह और सौरभ सिंह भी रहे। मठ में पहुंचते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बुढ़िया माई और मां दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। धार्मिक अनुष्ठान की गरिमा को बढ़ाते हुए उन्होंने मठ के महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज से आशीर्वाद लिया और लगभग दो घंटे तक धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और भक्तिमय रहा। पूजा के उपरांत पूर्व मंत्री रवाना हो गए। साथ आये रणजीत सिंह ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का यह दौरा पूरी तरह धार्मिक और आध्यात्मिक रहा। उन्होंने देश और प्रदेश में भाजपा की निरंतर विजय के लिए मन्नत भी मांगी। कहा कि डॉ. पांडे सदैव भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हैं और यह दौरा उसी की एक प्रेरणादायक झलक है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : मुड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर दिव्यांग अधेड़ की मौत
देवकली : जेल में बन्द हैं प्रधान और बाहर उनके डिजिटल हस्ताक्षर से निकाल लिए गए सवा लाख रुपये, सचिव पर लगा ये गम्भीर आरोप >>