दुल्लहपुर : नाबालिग ने अपनी मां व चाचा पर गंभीर आरोप लगाकर दर्ज कराया मुकदमा, चर्चाओं का दौर व्याप्त





दुल्लहपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासिनी नाबालिग ने अपने चाचा पर अश्लीलता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। साथ ही अपनी मां पर चाचा से अवैध संबंध होने व उसका साथ देने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। एक गांव निवासिनी किशोरी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मां का गांव निवासी एक व्यक्ति से अवैध संबंध है। आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति घर आता जाता है। जिसके चलते उसने मेरे साथ भी छेड़खानी की। जिसके बाद उसने ये बात अपनी मां को बताया तो उसने उल्टा किशोरी को ही डांट दिया। कुछ ही दिन बाद चाचा ने भी ऐसी हरकत करने की कोशिश की। इस बात को जब उसने अपनी मां व चाची को बताया तो उन्होंने उसे किसी से ये बात न बताने की बात कही। इसके बाद उसकी शादी काफी दूर कराने की तैयारी शुरू कर दी। इस बात का पता चलने पर जनवरी में किशोरी घर से कहीं चली गई। इसके बाद अब जाकर उसने तहरीर दी है। वहीं इस मामले में पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : गोवध के लिए पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे 12 बछड़े बरामद, मरा मिला 1 बछड़ा
सैदपुर : नवरात्रि की अंतिम रात व रामनवमी को मां शीतला धाम पर पूरी रात हुआ आयोजन >>