जखनियां : पर्यावरण संरक्षण के लिए स्काउट-गाइडों ने परिषदीय विद्यालय में अपनी माताओं के नाम पर रोपे पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प





जखनियां। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को मनिहारी के कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्काउट गाइडों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधे रोपे और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। सामाजिक वानिकी रेंज जखनियां द्वारा आयोंजित पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी भी आयोजित हुई। जिसमें पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता व निवारण पर बल दिया गया। प्रधानाध्यापक व ब्लाक स्काउट मास्टर संतोष ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है। ये पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इधर जिले के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने विद्यालय के उन 6 विजेताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने विभाग द्वारा पूर्व में जिला स्तर पर कराई गई प्रतियोगिता में सफलता हासिल की थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करीमुद्दीनपुर : बरात में शराब पीकर नशे में लौट रहे दोस्तों की बाइक पुलिया से टकराई, मौत के बाद पूरी रात नहर में पड़ी रही दोनों की लाशें
जखनियां : भुड़कुड़ा सिद्धपीठ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिपं सदस्य ने लगवाया वॉटर कूलर >>