सैदपुर : गंगा दशहरा पर पक्का व रामघाट पर हुई विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती, पहलगाम हमले के नाटक का हुआ जीवंत मंचन


सैदपुर। गंगा दशहरा पर्व के मौके पर नगर में कई गंगा घाटों पर आयोजन किए गए। इसी क्रम में नगर के पक्का घाट पर गंगा सेवा समिति द्वारा बेहद भव्य आयोजन किया गया। जिसमें काशी की विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती के साथ ही बाहर से आए कलाकारों द्वारा कई झांकियां व नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर आधारित एक सजीव नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा। गंगा सेवा समिति द्वारा घाट पर गंगा आरती की गई। काशी से आए ब्राह्मणों द्वारा गंगा आरती की गई। इसके बाद गणपति पूजा आदि झांकियां निकाली गईं। जब पहलगाम हमले पर आधारित नाटक शुरू हुआ तो पूरा माहौल एकदम शांत हो गया। आतंकियों ने आकर सभी से धर्म पूछा, कलमा पढ़वाया और फिर 27 निर्दोषों की हत्या कर दी। नाटक के बाद तिरंगा लहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद सभी में प्रसाद का वितरण हुआ। आयोजक गोपाल मोदनवाल ने आभार जताया। इसी क्रम में रामघाट स्थित दुर्गा शीतला मंदिर पर भी आयोजन किया गया। जहां गंगा आरती के साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजक विदेशी बाबा ने सभी प्रसाद का वितरण किया। बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर गंगा आरती करने के बाद मंदिर में सुंदरकांड किया गया।