सैदपुर : निजी रंजिश में दो पट्टीदारों में हुआ विवाद, हवाई फायरिंग के बाद मचा हड़कंप


सैदपुर। थानाक्षेत्र के होलीपुर में निजी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर तत्काल पुलिस की टीम पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। गांव निवासी एक परिवार के दो पट्टीदारों के बीच आपसी रंजिश थी। जिसमें दोनों के बीच शुक्रवार की रात में विवाद हुआ तो उनमें से एक पक्ष ने कथित रूप से असलहा निकालकर फायरिंग कर दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। लेकिन गोली चलने के बाद हड़कंप मच गया। इस बाबत कोतवाल योगेंद्र सिंह ने कहा कि हवाई फायरिंग की सूचना है। मामले की जांच कराई जा रही है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज