गाजीपुर : 2 से 15 सितंबर तक चले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान में 81 मरीज हुए चिह्नित, शुरू किया गया उपचार





गाजीपुर। कुष्ठ रोगी खोजी अभियान जो 2 से 15 सितंबर तक पूरे जनपद में पल्स पोलियो की तर्ज पर घर-घर जाकर रोगियों की खोज किया जाना था। ऐसे में अब यह अभियान पूर्ण हो चुका है और अभियान के पूर्ण हो जाने पर विभाग ने जो आंकड़े पेश किए हैं, उसके अनुसार जनपद में कुल 1188 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया था। जिसमें से 81 मरीजों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए जिनका विभाग के द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ रामकुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कुष्ठ रोगी खोज अभियान घर-घर चलाया गया था। जिसके लिए जनपद में कुल 3749 टीम बनाई गई थी, जिसके लिए कुल 758 सुपरवाइजर लगाए गए थे। इस अभियान के दौरान 6602 व्यक्तियों का परीक्षण किया गया, जिसमें से 1188 व्यक्तियों में कुष्ठ रोग के लक्षण पाए गए। लेकिन अंतिम जांच के दौरान 81 कुष्ठ रोगी मरीज को चिन्हित किया गया। अब इन चिन्हित किए गए मरीजों का विभाग की तरफ से इलाज शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के शुरू होने से पूर्व समस्त ब्लॉकों के चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही इस कार्य में जुटे सभी चिकित्सा कर्मियों का दो दिवसीय वर्कशॉप कराया गया था। उस वर्कशॉप के माध्यम से मरीज की खोज किस तरह से करना है उसके बारे में बड़े ही बारीकी से जानकारी दी गई। जिसके बाद जनपद में बनाए गए टीमों के माध्यम से यह अभियान सफल हो पाया। जिसमें कुल 81 मरीज चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुष्ठ एक संक्रामक रोग है। यह ‘माइकोबैक्टीरियम लेप्रे’ नामक जीवाणु के कारण होता है, जो एक एसिड-फास्ट रॉड के आकार का बेसिलस है। यह त्वचा के अल्सर, तंत्रिका क्षति और मांसपेशियों को कमजोर करता है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मौधा : उफान पर आई गंगा की सहयोगी नदी गोमती, बाढ़ से घिरे तेतारपुर में दवा का वितरण करने पहुंची स्वास्थ्य टीम
जखनियां : सिद्धपीठ हथियाराम मठ में चल रहे चातुर्मास महानुष्ठान की 18 सितंबर को होगी पूर्णाहुति, देश भर से जुटेंगे श्रद्धालु >>