संजय को मिली प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, विद्युत विभाग की अनियमितताओं का करेंगे विरोध



अमित सहाय बहरियाबाद। विद्युत विभाग में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ कांग्रेस सेवादल द्वारा चलाए जाने वाले आंदोलन का प्रदेश संयोजक संजय चौबे को बनाया गया है। इस सूचना को जारी करने के बाद उनके गृह क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।



विद्युत विभाग में फिक्सड चार्ज, रेगुलेटरी चार्ज, मिनिमम चार्ज, सरचार्ज, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी, महंगी बिजली के कारण किसान, मजदूर, घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं का शोषण और बिजली खरीद में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा आहूत आंदोलन को पूरे प्रदेश में चलाने के लिए दल के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद पाण्डेय ने अपने प्रदेश संगठन मंत्री संजय चौबे क़ो प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस आंदोलन के लिए सर्कुलर जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला/शहर अध्यक्षों, महिला संगठक़ों क़ो आदेशित किया है कि वो इस बाबत प्रदेश संयोजक से वार्ता कर अपने जनपदों में आंदोलन की रूप रेखा तय करें। संजय चौबे को मिली इस अहम जिम्मेदारी के बाद उनके समर्थकों में हर्ष है। उनके संयोजक चुने जाने की सूचना मिलने पर उन्हें पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, सतीश चौबे, शहर अध्यक्ष सीताराम केशरी, रामसुधार मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय आदि ने फोन कर उन्हें बधाई दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< 3 दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ
वाह! अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे सरकारी स्कूल के बच्चे, रेलराज्य मंत्री ने मॉडल स्कूल का किया लोकार्पण, लोगों से की ये अनोखी अपील >>