पत्रकार के पिता व सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार का निधन





ग़ाज़ीपुर। जनपद के गहमर निवासी वरिष्ठ पत्रकार अशोक सिंह के पिता सूबेदार चंद्रमा सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद वाराणसी स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वो 85 वर्ष के थे। निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गहमर निवासी वरिष्ठ पत्रकार के अशोक सिंह पिता चंद्रमा सिंह वर्ष 1989 में सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद से ही वो पैतृक गांव में परिवार संग रहते थे। बीते कई दिनों से वो अस्वस्थ चल रहे थे। जिसके लिए वाराणसी में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व सैनिकों समेत पत्रकार जगत के लोग शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे। ये अपने पीछे चार पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए हैं। निधन की सूचना के बाद गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया। इस मौके पर आरसी खरवार, गुलाब राय, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, विनोद गुप्ता, रविकांत पांडेय, अनिल उपाध्याय, आलोक त्रिपाठी, दुर्ग विजय सिंह, सूर्यवीर सिंह, कमलेश यादव, पवन श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नवजात को 6 माह तक सिर्फ स्तनपान कराएं मां, पूरे जनपद में मनाया गया अन्नप्राशन दिवस
तीन दिवसीय स्काउट शिविर का हुआ समापन >>