सैदपुर : होली की दोपहर घाट पर नहाते समय पड़ा छींटा, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में कई घायल





सैदपुर। होली के मौके पर नगर के पक्का घाट पर नहाते समय साबुन का छींटा पड़ जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद व मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। मामला थाने तक पहुंचा, जहां किसी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई और आपसी सुलहनामा लिखा गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। होली के दिन सुबह रंगों का वक्त बीतने के बाद नहाने के लिए पक्का घाट पर भीड़ लगी थी। वहां नहाने के दौरान साबुन का छींटा पड़ने को लेकर वार्ड 10 व वार्ड 6 के लोगों के बीच बहस हो गई। कुछ ही देर में बहस ने जबरदस्त मारपीट का रूप ले लिया। जिसमें वार्ड 10 के गोलू वर्मा सहित भोनू सोनकर, सत्यम वर्मा, राज वर्मा, वार्ड 12 के संजय वर्मा, शुभम वर्मा, अभिषेक वर्मा, अंकु वर्मा सहित वार्ड 6 के नगीना निषाद, तूफानी निषाद आदि लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा। लेकिन सांभ्रांतजनों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर लिया और सुलहनामा लिखकर पुलिस को दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली, एसपी सहित डीएम व जिला जज रहे मौजूद
करंडा : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 अवैध असलहों संग 4 शातिर बदमाश गिरफ्तार >>