देवकली क्षेत्र में धूमधाम से मना रंगोत्सव, सुबह से रात तक जमकर मनी होली





देवकली। रंगों का त्योहार होली पूरे क्षेत्र में धूमधाम से व परम्परागत ढंग से मनाया गया। एक दिन पहले खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक देखने को मिली। वहीं देर रात तक होलिका जलाने का कार्य चलता रहा। बच्चे आतिशबाजी का आनंद उठाते हुए दिखाई दिए। वहीं होली के दिन सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते नजर आए। ढोलक और झाल पर होली की हुड़दंग व कपड़ा फाड़ होली मनाते हुए लोग नृत्य करते रहे। जगह-जगह होली के कार्यक्रम देखने को मिले। क्षेत्र के सभी गांवों में कपड़ा फाड़ होली खासा लोकप्रिय रही। होली खेलने में महिलाएं व युवतियां भी पीछे नहीं थी। होली खेलने के बाद घर में अच्छे-अच्छे पकवान बनाने में सभी जुटे हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से रामपुर मांझा, भितरी पुलिस चौकी, देवचंदपुर, बासूपुर आदि चौकियों की पुलिस दिन भर चक्रमण करती रही। इसी क्रम में मंड़पा, भिखईपुर, कांदर, खजुरा, सरवरनगर, देवकली, पियरी, महमूदपुर पाली, हथिनी, बासूपुर, नसीरपुर, देवचंदपुर, धरवां, रामपुर मांझा, जेवल, शेखपुर, महुलियां, बासूचक, पहाड़पुर, मुस्लिमपुर, भितरी, धुवार्जुन, सोन्हुली आदि सैकड़ों क्षेत्रों में धूमधाम से होली मनाई गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी व रीना सुभाष पासी ने होली पर मुंबई में की आर्थिक कमजोर लोगों की मदद, दिया सहयोग
पुराने विवाद में बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर किया जानलेवा हमला, मरा हुआ समझकर पुल से फेंककर हुए फरार >>