खानपुर : सौना चट्टी पर नौतपा के भीषण ताप की चपेट में आने से अचेत होकर गिरे वृद्ध की मौत





खानपुर। थानाक्षेत्र के सौना चट्टी पर घर के लिए सामान खरीदने गए वृद्ध किसान भीषण गर्मी के चलते अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। थाना क्षेत्र के कुड़ालम्बी गाँव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध लालता राम शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे घर के लिए कुछ सामान खरीदने सौना चट्टी पर गये थे। खरीददारी करते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़े। वृद्ध के दुकान पर गिरते ही वहाँ हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सहायता से समाजसेवी प्रमोद यादव ने वृद्ध को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि वृद्ध की मौत नौतपा के तेज ताप और भीषण गर्मी के चलते हुई है। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी पुष्पा देवी और तीन बेटों व दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : पोखरा मोड़ बाजार में फेरीवाले की भीषण गर्मी में शराब पीने के चलते मौत
सैदपुर : काशी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से औड़िहार में पौने तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन, भीषण गर्मी में बिलबिला उठे यात्री >>