मनोज सिन्हा के भोजपुरिया अंदाज पर रीझ गये मतदाता, खूब लगे नारे और काफी देर तक बजी तालियां





सैदपुर। दउरत दउरत पांच साल मे बित्तन बेवाय फाट जात बा। आखिर ई काहे खातिर। पांच साल क अथक परयास से जाके जिला अबही अगल बगल के परमुख जिलन क बराबरी करे लायक भयल ह अबही त आउर बड़ा काम करे के बा। बुधवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने क्षेत्र के हाकिमपुर, खौदा, राजनपुर, सेहमलपुर और बासूचक में जनसंवाद को संबोधित करते हुए जैसे ही भोजपुरी अंदाज में भाषण को शुरू किया तो मौजूद लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान उन्होंने अपने नामांकन मे लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा कि गुरुवार को लंका मैदान में सुबह साढ़े 9 बजे भाजपा संगठन को मजबूती देने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, शिवप्रताप शुक्ला, प्रदेश के मंत्री ब्रजेश पाठक, अनिल राजभर, जयप्रकाश निषाद आदि द्वारा सभा सम्बोधन किये जाने के बाद लंका मैदान से सकलेनाबाद, मिश्रबाजार, महुआबाग से अफीम फैक्ट्री के रास्ते कचहरी तक जनसैलाब चलेगा। उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण के इस पर्व में आप सभी लोग सपरिवार आमंत्रित हैं। कहा कि जनपद के विकास के लिए आप सभी के सहयोग की आवश्यक्ता है। इसके लिए आपको सिर्फ भाजपा को अपना अमूल्य मत दान करके सहयोग करना है। कहा कि देश में सरकार बनाने के लिए केवल दो पार्टीयां चुनाव लड़ रही हैं। बाकी के दल जो 2-3, 37-38 या 12 सीटों पर लड़ रहे है वो सिर्फ अपना मूल्यांकन बढाने के लिए इस चुनाव मे लगे है। किसानों के लिए सरकार के समर्पण के भाव को दर्शाते हुए कहा कि सरकार खाद, बिजली, पानी की आसान उपलब्धता सुनिश्चित कराने साथ ही आज किसान सम्मान निधि से किसानों के समस्याओं को दूर कर उनके उपज को लगातार बढ़ाने के प्रयास कर उनके उपज को सम्मान जनक मूल्य पर सरकार खरीद रही है। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष तेरसू यादव, देवव्रत चौबे, रघुवंश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, सुरेश बिंद, कमलेश पांडेय, गुरु प्रसाद गुप्ता, केपी गुप्ता, भानु जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, राधेश्याम मोदनवाल, प्रवीण त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, प्रवीण त्रिपाठी आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< यदुवंशी अब विकास चाहता है, मोदी के नेतृत्व पर रख रहा है गहरा भरोसा - बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव
परिजनों के सामने पत्नी की डांट से व्यथित पति ने विषाक्त खाकर की आत्महत्या की कोशिश >>