खाना बनाते झुलसी विवाहिता, गंभीर हालत में रेफर





सैदपुर। थानाक्षेत्र के खिजिरपुर मिर्जापुर गांव में शुक्रवार की सुबह खाना बनाते समय असावधानी के चलते विवाहिता झुलस गई। उसकी चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। जहां हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। खिजिरपुर निवासिनी रेखा देवी 35 महेश राम शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे खाना बना रही थी। इस बीच चूल्हे से निकली आग उसके कपड़ों में लग गई और वो झुलसने लगी। उसकी चीख सुनकर परिजनों ने आग बुझाई और सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने बताया कि वो करीब 40 फीसदी तक झुलस गई थी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< पुलिस ने अवैध गांजे संग तस्कर को गिरफ्तार
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार घायल >>