सैदपुर से बसपा से विधायकी लड़ने वाले भाजपा नेता राजीव किरन पर चेतगंज की महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मुकदमा, मचा हड़कंप





सैदपुर। चेतगंज थानाक्षेत्र की नाटी ईमली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवकली के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता राजीव किरण पर शराब पिलाकर व धमकी देकर दुष्कर्म करने जैसा बेहद गम्भीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घंटों तक कमिश्नर कार्यालय में बैठने के बाद उसका मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता के अनुसार, वो कार्यक्रमों में इवेंट मैनेजमेंट करने का काम करती है। जिसके चलते बीते 16 दिसंबर 2023 को एक जन्मदिन की एक पार्टी में इवेंट मैनेजमेंट के दौरान ही उसकी मुलाकात हरहुआ स्थित अवध पैराडाइज अपार्टमेंट में रहने वाले राजीव किरन से हुई थी। राजीव किरण न सिर्फ ब्लॉक प्रमुख रह चुका है, बल्कि बसपा के टिकट पर सैदपुर विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। इसके बाद बीते दिनों उसने भाजपा का दामन थाम लिया और अजगरा विधानसभा से भाजपा से टिकट लेने की जुगत में जुट गया। पीड़िता का आरोप है कि मुलाकात कराने वालों के माध्यम से ही राजीव ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया और मैसेज करना शुरू किया। इसके बाद पीछा करना शुरू किया और उन्हें नौकरी और अपने व्यवसाय में पार्टनर बनाने का ऑफर दिया। 21 दिसंबर 2023 को राजीव किरन ने एक बार फिर उसका पीछा किया और शिवपुर तक आया। शिवपुर में उसने अपना फ्लैट दिखाने और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करने की बात कही। फ्लैट में जाने पर राजीव किरन ने उन्हें शराब पीने के लिए मजबूर किया। विरोध करने के बाद भी जबरन शराब पिलाई और फिर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि होश आने पर उसने राजीव किरन की करतूत का विरोध किया तो उसने परिणाम भुगतने की धमकी दी। वह इतना डर गई थी कि शिकायत दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। किसी तरह से वह हिम्मत जुटाकर वह पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इस संबंध में पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा कर जांच शुरू करा दी गई है। पीड़िता ने बताया कि वह गत सात फरवरी से एफआईआर दर्ज कराने के लिए कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अफसरों के दफ्तर के चक्कर काट रही थी। मगर, उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। फिर उसने तय किया कि जब तक पुलिस आयुक्त मुकदमा दर्ज करने का आदेश नहीं दे देते, वह उनके कार्यालय के बाहर से नहीं उठेगी। जिसके बाद मुक़दमा दर्ज किया गया। बता दें कि आरोपी राजीव किरन देवकली क्षेत्र के डंडापुर गांव का मूल निवासी है। वह 2012 में देवकली विकास खंड का ब्लॉक प्रमुख रहा है। लेकिन अगस्त 2012 में राजीव किरन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसे पद से हटा दिया गया था। 2017 में उसने सैदपुर विधानसभा से बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा था और हार गया था। 2022 में राजीव किरन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इन दिनों वह अजगरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज बाजार में पैरामिलिट्री फोर्स संग एसडीएम व सीओ ने किया फ्लैगमार्च, की अपील
देवकली के धुआर्जुन के इस मंदिर में निवास करते हैं भगवान शिव, सैकड़ों वर्ष पुराना है मंदिर का अनोखा इतिहास >>