राज्यमंत्री अनिल राजभर के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
सैदपुर। सूबे से राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर के शनिवार को नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के पास उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान सुबह उनका काफिला आते ही भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत से गदगद राज्यमंत्री गाड़ी से बाहर निकले और कार्यकर्ताओं से मिले। उनसे बात कर वो सादात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल, आशीष श्रीवास्तव, विवेक पांडेय, अजीत जायसवाल, मनोज कुशवाहा, भीम यादव, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज