तेज रफ्तार कार के धक्के से विवाहिता की हालत गंभीर, आंशिक रूप से घायल हुआ पति
करंडा। थानाक्षेत्र के देवचंदपुर के पास पति संग बाइक से घर जा रही विवाहिता बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। पति उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। करंडा के दुबैथा निवासी सुदामा अपनी पत्नी पूजा देवी 22 को लेकर बाइक से घर जा रहा था। तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं पति को आंशिक चोटें आई। इसके बाद वो पूजा को लेकर सीएचसी पहुंचा जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज