खेत की मेड़ बांधने को लेकर सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, दोनों तरफ से दो महिलायें गंभीर





नन्दगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरवां गांव में गुरुवार को सुबह खेत की मेड़ बाँधने को लेकर दो सगे भाईयों में लाठी डंडे चलने लगे। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गयी है। धरवां निवासी सुरेन्द्र बिन्द तथा उनके सगे भाई सुरेश बिन्द के बीच काफी समय से खेत को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच गुरुवार की सुबह खेत की मेड़ बांधने को लेकर कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर भिड़ गए। जिसमें सुरेन्द्र बिन्द के पक्ष से विद्या देवी 45 तथा सुरेश बिन्द के पक्ष से गुदना देवी 38 गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद दोनों घायलों को नन्दगंज स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉ. पंकज कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्ष की तरफ से थाने में तहरीर दी गयी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खेत जोत रहा किसान करन्ट लगने से गंभीर, घंटों पहले खेत में टूटकर गिरा था तार लेकिन नहीं थी विभाग को खबर
पत्नी से झगड़कर युवक ने खाया विषाक्त >>