प्रतिष्ठित बर्तन व्यवसायी की पत्नी के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक





सैदपुर। नगर के प्रतिष्ठित बर्तन व्यवसायी त्रिभुवन प्रसाद बरनवाल की पत्नी व वरिष्ठ भाजपा नेता विकास बरनवाल की मां दर्शना बरनवाल का मंगलवार को ब्रेन हैमरेज होने के चलते असामयिक निधन हो गया। वो 59 वर्ष की थीं। रविवार की सुबह उनका रक्तदाब कम हो गया। जिसके बाद उन्हें आजमगढ़ व वाराणसी ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर उन्हें गुरूग्राम स्थित मेदांता ले जाया गया। जहां ब्रेन हैमरेज के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे नगर सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। व्यवसायी जगत के अलावा भाजपा नेताओं का उनके घर पर जमावड़ा लग गया। घर पहुंचकर हर कोई संवेदना प्रकट कर रहा था। इसके पश्चात बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति त्रिभुवन प्रसाद बरनवाल ने दी। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी संतानों का रो-रोकर बुरा हाल था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रसिया पति को भारी पड़ेगी रंगीन मिजाजी, गैर महिला से शादी करने पर पहली पत्नी दायर किया मुकदमा, अभी बिहार में है कैद
पानी में गिरी कीचड़ के चलते अनियंत्रित कार, दम घुटने से कार चला रहे शिक्षक की मौत >>