हिमाचल के राज्यपाल बने कलराज मिश्र तो नगरवासियों का सीना हुआ चौड़ा, बैठक कर दी एक दूसरे को बधाई





सैदपुर। नगर के स्टेशन रोड स्थित अविनाश चंद्र बरनवाल के आवास पर शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान मलिकपुर के लाल कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने के साथ ही सूबे के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। अविनाश चंद्र बरनवाल ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां के कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा का प्रतिफल अवश्य मिलता है और इस बात को श्री मिश्र को राज्यपाल बनाकर आला नेतृत्व ने साबित कर दिया है। विकास बरनवाल ने कहा कि श्री मिश्र के राज्यपाल बनने से हम गाजीपुर वासियों का कद भी काफी बढ़ गया है। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र देव सिंह को जिम्मेदारी देकर पार्टी ने नए जोश संग प्रदेश काम करने की शुरूआत कर दी है। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, इंद्रसेन सिंह, बसंत सेठ, सुमन कमलापुरी, संतोष पाठक, अनिल सिंह, सुधीर पाटिल आदि मौजूद थे। इसी क्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के गोदाम पर हुई बैठक में कलराज मिश्र को राज्यपाल व स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी व्यक्त की गई। श्री अग्रवाल कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने एक मजबूत जमीन तैयार कर दी है। कहा कि श्री सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर विजयशंकर पाठक, त्रिभुवन पांडेय, शिवपूजन गुप्ता, हीरालाल वर्मा, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अज्ञात वाहन ने की अज्ञात महिला की ‘हत्या’, संवेदनहीनों के चलते घंटों सड़क पर पड़ा रहा शव
भारतीय डाक द्वारा भारतीय सेना के शौर्य की गाथा दिखा रहे ख्यातिलब्ध चित्रकार ‘भूपेंद्र अस्थाना’, देश में पहली बार हो रहा ऐसा आयोजन >>