गाजीपुर : एसपी से मिला भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, ग्रामीण पत्रकारों की सुरक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के माहौल पर हुई चर्चा





गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय दरोगा के नेतृत्व में शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों की समस्याओं, सुरक्षा और पुलिस-प्रेस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर चर्चा हुई। स्वागत के दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय ने संगठन के विभिन्न तहसीलों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों का पुलिस अधीक्षक से परिचय कराया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता के दौरान आने वाली चुनौतियों और पत्रकारों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए संगठन का पक्ष रखा। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। पुलिस प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< वाराणसी : रेलवे कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वाराणसी मंडल की पहल, कार्यशाला में डीआरएम ने किया जागरूक
गाजीपुर : मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजीपुर, वाराणसी और जौनपुर के खिलाड़ियों का दबदबा, शुरू हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता >>