जमानियां : स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से मिले भाजपा जिला प्रभारी, विभिन्न क्षेत्रों में की बैठक कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन की अपील





जमानियां। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भाजपा ने संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के जिला प्रभारी अजीत चौबे ने शुक्रवार को जमानियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से मुलाकात की। उन्होंने स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्र के समर्थन में मतदान करने की अपील की। जिला प्रभारी ने गहमर इंटर कॉलेज, दिलदारनगर और जमानियां सहित विभिन्न क्षेत्रों में शिक्षकों तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाने और उन्हें जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और विकास के लिए काम कर रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। उन्होंने मतदाताओं से पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह, नपा अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, दिलदारनगर नपं अध्यक्ष अविनाश जायसवाल, जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, अमित सिंह, भक्ति सिंह, शक्ति सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : जन चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, भाजपा नेताओं ने सुनीं क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं
वाराणसी : रेलवे कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वाराणसी मंडल की पहल, कार्यशाला में डीआरएम ने किया जागरूक >>