गाजीपुर : जन चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, भाजपा नेताओं ने सुनीं क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं





गाजीपुर। क्षेत्रीय लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा उनकी समस्याओं को सुनने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम पारा चट्टी पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित चौपाल की अध्यक्षता सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति ने की। इसमें ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। श्री मिश्र ने कहा कि जन चौपाल जनता से सीधे संवाद करने का माध्यम है। इसके जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंत्योदय के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीणों को इन योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाना चाहिए। मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना तभी साकार होगी, जब समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास के समान अवसर मिलेंगे और नागरिकों के जीवन में समृद्धि, स्वावलंबन तथा सम्मान सुनिश्चित होगा। राकेश यादव ने कहा कि गाजीपुर के सर्वांगीण विकास और जनपद को प्रगति के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। इस मौके पर मन्नू राजभर, अभिनव सिंह, पंकज राय सहित सुनील कुशवाहा, विपिन राय, राजा कुशवाहा, भारत कुशवाहा, सुनील सिंह यादव, रामविलास यादव, हीरा कुशवाहा, अशोक पांडेय, सैयद नकी रिजवी, वीर बहादुर राजभर, फेंकू राम आदि रहे। संचालन आकाश राजभर ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : एलआईसी अभिकर्ताओं की लगी कार्यशाला, बीमा और पेंशन योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक
जमानियां : स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से मिले भाजपा जिला प्रभारी, विभिन्न क्षेत्रों में की बैठक कर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन की अपील >>