अनौनी : शिवपाल यादव से मिले पूर्व जिपं सदस्य, 2027 के चुनाव को लेकर हुई चर्चा





अनौनी। मैनपुर निवासी पूर्व जिपं सदस्य कमलेश यादव ने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मुलाकात की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और गाजीपुर जिले में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। जहां शिवपाल यादव ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रियता से काम करने पर जोर दिया। उन्होंने सैदपुर सहित जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की जानकारी भी ली। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और लगातार जनता के बीच संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने चुनाव की तैयारियों के लिए जमीनी स्तर पर काम करने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : डीएलएड के बैक पेपर में 395 प्रशिक्षु रहे अनुपस्थित, विज्ञान में सबसे ज्यादा रहे गैरहाजिर
वाराणसी : संरक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 रेलकर्मी सम्मानित, डीआरएम ने दिया एक्सीलेंस अवार्ड >>