सैदपुर : डीएलएड के बैक पेपर में 395 प्रशिक्षु रहे अनुपस्थित, विज्ञान में सबसे ज्यादा रहे गैरहाजिर





भीमापार/सैदपुर। डीएलएड प्रशिक्षण के विभिन्न बैचों की आंशिक एवं बैक पेपर परीक्षा में शुक्रवार को बड़ी संख्या में प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। जिले में आयोजित परीक्षा की तीनों पालियों में कुल 2762 प्रशिक्षु पंजीकृत थे, जिनमें से 2367 ने परीक्षा दी, जबकि 395 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। विषयवार आंकड़ों के अनुसार, विज्ञान की परीक्षा में सबसे अधिक 158 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। वहीं, सामाजिक अध्ययन की परीक्षा में उपस्थिति का प्रतिशत सबसे कम दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए 1483 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनमें से 1325 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 158 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में करीब 89.35 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। द्वितीय पाली में गणित विषय की परीक्षा हुई। इसमें 893 प्रशिक्षुओं को परीक्षा देनी थी, लेकिन 760 ही उपस्थित हुए। इस दौरान 133 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। गणित की परीक्षा में उपस्थिति करीब 85.10 प्रतिशत रही। वहीं तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 386 प्रशिक्षु पंजीकृत थे। इनमें से 282 ने परीक्षा दी, जबकि 104 अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति करीब 73.06 प्रतिशत रही, जो तीनों पालियों में सबसे कम थी। विषयवार आंकड़ों के मुताबिक, विज्ञान में 158, गणित में 133 और सामाजिक अध्ययन में 104 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस तरह तीनों पालियों में कुल 395 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। परीक्षा के आंकड़े बताते हैं कि सामाजिक अध्ययन की परीक्षा में अनुपस्थिति का अनुपात अन्य दोनों विषयों की तुलना में अधिक रहा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने जाना अस्पताल और थाने का कामकाज, महिला सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी
अनौनी : शिवपाल यादव से मिले पूर्व जिपं सदस्य, 2027 के चुनाव को लेकर हुई चर्चा >>