सैदपुर : शिक्षाविद् डॉ. जीएस लाल के निधन से शिक्षा जगत में शोक, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित





सैदपुर। क्षेत्र के वरिष्ठ व प्रथम शिक्षाविद् कहे जाने वाले डॉ. जीएस लाल का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. लाल को एक समर्पित शिक्षक और अनुभवी शिक्षाविद् के रूप में याद किया जा रहा है। डॉ. जीएस लाल उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित राजकीय महाविद्यालय, हिंदूपुर, गौरी बाजार में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सम्मान के साथ याद किया जाता रहा। वर्ष 2014 में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया था। यह सम्मान उनकी शैक्षिक सेवाओं और योगदान का महत्वपूर्ण प्रमाण रहा। डॉ. लाल का जीवन शिक्षा, ज्ञान और समाज के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा। उनके निधन से शिक्षा जगत ने एक अनुभवी और सम्मानित शिक्षाविद् को खो दिया है। क्षेत्र के लोगों और शिक्षा से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. जीएस लाल मेरे पिता के फूफा थे। उनके शैक्षिक योगदान और व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< अनौनी : शारदीय नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की आराधना कर भक्तों ने मांगी सुख-समृद्धि, देवी मंदिरों और पंडालों में उमड़े श्रद्धालु
सादात : मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने जाना अस्पताल और थाने का कामकाज, महिला सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी >>