सैदपुर : दिल्ली से आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव करने के मामले में जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा, बदमाश की तलाश में जुटी





सैदपुर। वाराणसी-गाजीपुर रेलखंड स्थित तरांव रेलवे स्टेशन के पास सुहेलदेव एक्सप्रेस पर हुए पथराव के मामले में ग़ाज़ीपुर की राजकीय रेलवे पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल सहायक लोको पायलट विकास कुमार तिवारी की तहरीर पर जीआरपी के गाजीपुर सिटी में प्राथमिकी दर्ज की गई। औड़िहार के आरपीएफ प्रभारी मुकेश सिंह ने बताया कि बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव स्थित सफरखाना रोड निवासी विकास कुमार तिवारी पुत्र श्रीराम तिवारी की शिकायत पर रेलवे अधिनियम की धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बुधवार की सुबह आनंद विहार से गाजीपुर सिटी जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस पर तरांव रेलवे स्टेशन के पास पथराव किया गया था। इस दौरान एक पत्थर इंजन की खिड़की से टकराया, जिससे असिस्टेंट लोको पायलट घायल हो गए थे। घटना के बाद रेलवे और जीआरपी महकमे में हड़कम्प मच गया था। जीआरपी पुलिस अब पथराव करने वालों की पहचान करने में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही आरोपितों तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : शौच के लिए घर से निकले वयोवृद्ध की ट्रेन के संपर्क में आने से हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल
सैदपुर : चंदौली छोर पर जींस, शर्ट, चप्पल, दवाएं और अन्य सामान मिलने से किसी के गंगा में कूदने की आशंका >>