सैदपुर : शौच के लिए घर से निकले वयोवृद्ध की ट्रेन के संपर्क में आने से हुई मौत, परिजनों का बुरा हाल





सैदपुर। थानाक्षेत्र के टोडरपुर गांव के पास बुधवार की रात औड़िहार-गाजीपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 85 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद कुछ देर तक रेल परिचालन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। टोडरपुर गांव निवासी अर्जुन यादव बुधवार की रात घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के पास रेलवे ट्रैक पर छपरा से गोमती नगर जाने वाली छपरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के लोको पायलट की सूचना पर रेलवे ने सैदपुर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेलवे ट्रैक से हटवाया और मृतक की पहचान की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान शव को ट्रैक से हटाए जाने तक जयनगर से मुंबई जाने वाली पवन एक्सप्रेस तरांव रेलवे स्टेशन पर करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। गुरुवार की सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण सैदपुर थाने पहुंचे। मृतक के छोटे भाई सूरज यादव ने घटना के संबंध में पुलिस को इत्तेफाकिया सूचना देकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि परिजनों की मांग पर पोस्टमार्टम नहीं कराया जा रहा है। पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : श्रीराम जानकी धाम में रामायण पाठ का आयोजन, वृहद भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
सैदपुर : दिल्ली से आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस पर पथराव करने के मामले में जीआरपी ने दर्ज किया मुकदमा, बदमाश की तलाश में जुटी >>