पंचायत उपचुनाव : 39 मतों से जीते सुभाष, निर्विरोध बीडीसी चुने गए अरविंद





मरदह। ब्लाक के खजुरगांव में खाली पड़ी क्षेत्र पंचायत की सीट के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को हुई। जिसमें वार्ड 40 में 1719 लोगों में से सिर्फ 908 लोगों ने मतदान किए थे। जिसमें सुभाष राम ने बाजी मार ली और चुनाव जीत लिया। उन्हें कुल 385 मत मिले। वहीं उनके सामने खड़े सुनील कुमार को 346 व कन्हैया को 169 मत मिले। 6 मत अवैध पाए गए। जिसके बाद सुभाष को 39 मतों से विजयी घोषित किया गया। वहीं दुर्खुशी के वार्ड 45 में अरविंद कुशवाहा के खिलाफ किसी ने पर्चा ही नहीं दाखिल किया था तो उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। दोनों विजेताओं को आरओ व खंड शिक्षाधिकारी उदयराज मौर्य ने प्रमाणपत्र दिया। इस मौके पर एआरओ अनिल कुमार कुशवाहा, कासिमाबाद सीओ महमूद अली, खण्ड विकास अधिकारी अरूण कुमार पाण्डेय, एडीओ पंचायत नर्मदेश्वर तिवारी, प्रभाकर पाण्डेय, संजय कुमार, रितेशचन्द्र राय, धर्मेन्द्र यादव, शशिकांत सिंह, मन्नू खरवार, आनंद कुशवाहा आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तो क्या पुलिस की मिलीभगत से हुई थी मरदह की ये हौसलाबुलंद चोरी???
बिना सांसद के पीएम बने चंद्रशेखर के सामने बड़ी पार्टी वालों को भी नहीं होती थी गलत बोलने की हिम्मत - विशाल सिंह >>