सैदपुर : शिक्षक दिवस पर सादात में समाजवादी शिक्षक सभा ने स्कूल पर किया जागरूकता कार्यक्रम

सैदपुर। शिक्षक दिवस पर शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश व समाजवादी शिक्षक सभा प्रमुख प्रो. बी. पांडेय के आह्वान पर क्षेत्र के बंद विद्यालयों के कारण उत्पन्न शैक्षिक एवं सामाजिक प्रभाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सादात के रामदासपुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही। बतौर मुख्य अतिथि शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रो रणजीत सिंह ने बंद विद्यालयों के कारण बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रभाव तथा विद्यालयों और शिक्षा व्यवस्था के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। लोगों से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई। स्कूलों के बन्द होने के नुकसान पर चर्चा कर सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। इस मौके पर अभिषेक यादव, कमलेश सोनकर, राजेंद्र कुमार, जनार्दन यादव, अजय कुमार, उमाशंकर, प्रमोद कुमार, रामदरस मणि, हरिकिशन सिंह चौहान, संतोष कुमार, ऋषि गुप्ता, अमन आदि रहे। अध्यक्षता कमलेश यादव ने किया।

