कैथी : भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बनने पर कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विजय यादव को समर्थकों ने किया सम्मानित





कैथी। भाजपा के काशी क्षेत्र का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. विजय यादव के कैथी स्थित निजी कार्यालय पर समर्थकों द्वारा सम्मानित किया गया। शनिवार को वाराणसी के कैथी क्षेत्र से मैराथन धावक धीरज यादव सहित विमलेश यादव, सर्वेश कुमार, मोहित यादव, सतेन्द्र यादव, राहुल यादव आदि दर्जनों की संख्या में समर्थक कैथी के कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में पहुंचे और डॉ. विजय यादव को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। जिस पर डॉ. विजय यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों का स्नेह, विश्वास और शुभकामनाएं उनके लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। कहा कि वो पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरे उतरने का शत प्रतिशत प्रयास करेंगे और पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बिरनो : चारा काटने सीवान में गए पशुपालक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत के परिजनों का बुरा हाल
सैदपुर : डहरा कलां के जीबी इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, शिक्षकों के सम्मान में बच्चों ने संभाली विद्यालय की जिम्मेदारी, उपहार दे किया सम्मानित >>