सिधौना : अब 27 सितंबर को हर वर्ष मनेगा विश्व बाल विवाह निषेध दिवस, सामाजिक संगठनों ने निर्णय का किया स्वागत





सिधौना। संयुक्त राष्ट्र महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने की घोषणा पर सिधौना में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए बाल अधिकारों के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों और कार्यकर्ताओं ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन सोसायटी के सहयोगी ग्राम्य नियोजन केंद्र के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सिधौना निवासी अरुणेन्द्र सिंह ने कहा कि यह भारत सहित दुनिया भर में बाल अधिकार और बाल संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि भारत से शुरू हुआ बाल विवाह के खिलाफ अभियान आज वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वतंत्रता और बेहतर भविष्य के अधिकारों को प्रभावित करता है। इसके उन्मूलन के लिए कानून के साथ परिवार, समुदाय, पंचायत, विद्यालय, युवा, मीडिया और नागरिक समाज की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। लोगों से अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाने, संभावित बाल विवाह की सूचना संबंधित विभागों तक पहुंचाने और बच्चों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने में सहयोग की अपील की। इस दौरान संस्थापक भुवन ऋभु और उनके सहयोगी संगठनों को बधाई दी गई।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : गांव के सीवान तक पहुंचे बाढ़ के पानी में उतराया मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
बिरनो : चारा काटने सीवान में गए पशुपालक पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत के परिजनों का बुरा हाल >>