करंडा : गंगा की भयानक बाढ़ से पीड़ितों में राहत सामग्री का हुआ वितरण, स्कूल में पीड़ितों को बांटी गई राहत किट





करंडा। गंगा में आई भीषण बाढ़ के चलते प्रशासन की ओर से शनिवार को करंडा के दीनापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों में राहत पैकेट वितरित किए गए। बता दें कि बाढ़ से मकसूदन पाह, गद्दोगाड़ा और सोल्हनपुर गांव के ग्रामीण प्रभावित हैं। वहीं, बाढ़ का पानी नालों के जरिए करंडा ताल में पहुंचना शुरू हो गया है। प्रशासन की ओर से शनिवार की शाम को मकसूदन पाह के 356 ग्रामीणों को राहत सामग्री की किट वितरित की गई। किट में 23 प्रकार की आवश्यक सामग्री शामिल थी, जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, आलू, नमक, मसाला, माचिस और मोमबत्ती आदि शामिल हैं। राहत सामग्री का वितरण राजस्व विभाग की देखरेख में किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, एसडीएम विनोद जोशी, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, कानूनगो रविंद्र गुप्ता, बेनी माधव सिंह, मंडल अध्यक्ष राणा सिंह, ग्राम प्रधान बालकरन प्रसाद, लेखपाल सूरज यादव, पवंजय पांडेय, अमरेश गुप्ता, अमित चौरसिया आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : गंगा-गांगी की विनाशकारी लहरों ने लील ली दो परिवारों की खुशियां, मजदूर समेत डूबी नाबालिग बहनों में एक का 5वें दिन मिला शव
देवकली : कभी जहां हुआ करता था सम्राट स्कंदगुप्त का साम्राज्य, अब ऐसे ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचने को वहां एक निर्बाध रास्ता तक नहीं, लोग बेहाल >>