सैदपुर : बासूपुर के वेद इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, सभी शिक्षकों को प्रबंधन ने उपहार देकर किया सम्मानित

सैदपुर। क्षेत्र के बासूपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षाेल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके पूर्व प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तव, प्रधान निदेशिका ऋचा श्रीवास्तव व प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती और महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद शिक्षकों ने भी पुष्प अर्पित किए। विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि सही दिशा दिखाकर उनके व्यक्तित्व और भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के साथ ही स्कूल प्रबंधन ने भी शिक्षकों को उपहार भेंट किए तथा केक काटकर और मिठाई खिलाकर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। प्रबंध निदेशक पंकज श्रीवास्तव एवं प्रधान निदेशिका ऋचा श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक एवं प्रधान निदेशिका ने सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उपहार भेंट कर उनके समर्पण एवं मेहनत के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य महेश शुक्ला, कोऑर्डिनेटर अपूर्वा सिन्हा, पूनम श्रीवास्तव, आलोक सिंह कुशवाहा, आलोक सिंह, राजन गुप्ता, विश्वेश पाठक, अभिषेक गुप्ता, नम्रता मिश्रा, शैलेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, अंजली सिंह, अंजली त्रिपाठी, खुशी सिंह आदि रहे।








