गाजीपुर : बाल संरक्षण गृह की बच्चियों में सामाजिक संस्था ने वितरित किया वस्त्र और फल, चहका बालिकाएं





गाजीपुर। जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने की भावना के साथ श्रीराम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट की ओर से बाल संरक्षण गृह में रह रही बालिकाओं को वस्त्र, फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई। अध्यक्ष आराधना सिंह के नेतृत्व में बालिकाओं को उनकी आवश्यकता के अनुरूप वस्त्र और अन्य उपयोगी सामग्री भेंट की गई। इस दौरान बालिकाओं के साथ आत्मीयता का भाव रखते हुए उनके बीच फल भी वितरित किए गए। आराधना सिंह ने कहा कि श्रीराम कृपा मानव सेवा ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में अपनी सामर्थ्य के अनुसार निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा। कहा कि सेवा का उद्देश्य केवल जरूरत की वस्तु उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि सम्मान और अपनत्व के साथ जरूरतमंदों के साथ खड़ा होना भी है। बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण तथा जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : बापू महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर हुए आयोजन, शिक्षकों का हुआ सम्मान
सादात : बंदरों के आतंक से सहमा कनेरी गांव, आठ वर्ष के मासूम को बंदर ने काटकर किया लहूलुहान >>