सादात : बापू महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर हुए आयोजन, शिक्षकों का हुआ सम्मान





सादात। क्षेत्र के बापू महाविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र और भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान समय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों से जोड़ना भी आवश्यक है। समारोह के दौरान उत्कृष्ट योगदान के लिए बापू महाविद्यालय के डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, संतोष कुमार पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद, अरविंद कुमार राम, राजकुमार यादव, पूनम यादव और अच्छेलाल कुशवाहा को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समता स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. सुजीत कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार यादव और डॉ. रामजन्म यादव को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व और डॉ. राधाकृष्णन के योगदान पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : बीते दिनों सेवानिवृत्त हुए अंग्रेजी प्रवक्ता को शिक्षक दिवस किया गया सम्मानित
गाजीपुर : बाल संरक्षण गृह की बच्चियों में सामाजिक संस्था ने वितरित किया वस्त्र और फल, चहका बालिकाएं >>