सादात : बीते दिनों सेवानिवृत्त हुए अंग्रेजी प्रवक्ता को शिक्षक दिवस किया गया सम्मानित

सादात। शिक्षक दिवस के मौके पर बापू इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता रहे हृदयेश मिश्र को कॉलेज परिसर में सम्मानित किया गया। बीते दिनों वो सेवानिवृत्त हो गए थे। जिसके चलते शिक्षक दिवस के मौके पर उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित कर उनके सेवाकाल के लिए आभार व्यक्त किया गया। प्रबंधक सुशील सिंह ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल बेहद शानदार व अनुकरणीय रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, प्रवक्ता कैलाश राम, विजय यादव, हीरा लाल आदि रहे। संचालन राजेश पाण्डेय ने किया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज

