गाजीपुर : ‘समाज को दिशा देता है शिक्षक, इसीलिए वो राष्ट्र निर्माता है’, पीजी कॉलेज में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह





गाजीपुर। जिले के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवागत शिक्षकों अमृता सिंह और मिथिलेश सिंह का स्वागत एवं सम्मान किया गया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ. लवजी सिंह और डॉ. रामनारायण तिवारी को भी सम्मानित किया गया। विज्ञान संकाय के प्राध्यापक डॉ. मयंक श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट लाने के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कॉलेज परिवार की ओर से सम्मानित शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र भेंट किए गए। प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा प्रदान करता है, इसलिए उसे राष्ट्र निर्माता कहा जाता है। शिक्षक अपने ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों के मन-मस्तिष्क के अंधकार को दूर कर उन्हें सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नवागत शिक्षकों का कॉलेज परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और समर्पण से संस्था को आगे बढ़ने में नई गति मिलेगी। सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभव को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्होंने डॉ. मयंक श्रीवास्तव के शोध एवं प्रोजेक्ट संबंधी उपलब्धि की सराहना की। समारोह के दौरान महाविद्यालय के संस्थापक के शताब्दी वर्ष के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : बीआरसी में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम, शिक्षकों ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन
सादात : बीते दिनों सेवानिवृत्त हुए अंग्रेजी प्रवक्ता को शिक्षक दिवस किया गया सम्मानित >>