नंदगंज : पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी, थाना परिसर में सजी आकर्षक झांकी





नंदगंज। स्थानीय बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रती श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा की और मध्यरात्रि में जन्मोत्सव के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। घरों, मंदिरों और नंदगंज थाना परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। झांकियों के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। कई छोटे बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के स्वरूप में सजकर जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए। थाना परिसर को भी रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र की ओर से क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान खुद थानाध्यक्ष ने भजन की शानदार प्रस्तुति दी। उनके भजन पर मौजूद श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। इससे थाना परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। इस मौके पर सदर विधायक जैकिशुन साहू, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बहरियाबाद : रायपुर के लालसा इंटरनेशनल स्कूल में बेहद हर्षाेल्लास से मना शिक्षक दिवस, शिक्षक-शिष्य के बीच दिखा सम्मान व स्नेह का भाव
सादात : बीआरसी में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम, शिक्षकों ने सुना मुख्यमंत्री का संबोधन >>