करीमुद्दीनपुर : किराने की दुकान में चोरी कर रहा चोर रंगे हाथ धराया, खटपट की आवाज सुन परिजनों ने पकड़ा, अन्य चोर फरार

करीमुद्दीनपुर। थानाक्षेत्र के ताजपुर में शुक्रवार की रात एक किराने की दुकान में चोरी करने के दौरान जागे परिजनों ने एक चोर को रंगे हाथ दबोच लिया, हालांकि मौके से उसके साथी फरार होने में सफल हो गए। पकड़ने के बाद चोर को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया और थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी माधव प्रसाद गुप्ता की किराना दुकान उनके मकान में है। बीती रात रोज की तरह वो दुकान बंद करने के बाद परिवार के साथ भोजन कर सो गए। इस बीच देर रात में दुकान से खटपट की आवाज आने लगी तो सभी जाग गए। जब वो दुकान पर पहुंचे तो पता चला कि अंदर कुछ चोर मौजूद हैं और चोरी कर रहे हैं। जिसके बाद हिम्मत दिखाते हुए परिजनों ने एक चोर को दबोच लिया लेकिन उसके साथ फरार हो गए। इसके बाद पकड़े गए चोर को मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सुबह तहरीर दी है। बताया कि पकड़े गए चोर ने बताया कि वो सभी कुल 4 लोग थे और सभी चोर गांव के ही बताए जा रहे हैं।

