जमानियां : अपने दादा का अंतिम संस्कार करने आए युवक को गंगा की विनाशकारी लहरों ने निगला, तलाश जारी





जमानियां। दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए बिहार निवासी एक युवक गंगा नदी की बाढ़ में स्नान के दौरान गहरे पानी में जाकर डूब गया। जिससे वहां चीख पुकार मच गई। परिजनों ने युवक का नाम गणेश कुमार पुत्र राजदेव निवासी रामगढ़, बिहार बताया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा घटना के बाद से उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। गणेश कुमार अपने दादा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एनएच-24 स्थित बड़ेसर श्मशान घाट पहुंचे थे। अंतिम संस्कार के बाद वह गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए। इसी दौरान पैर गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी में डूब गए। गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण इस समय गंगा नदी की धारा बेहद तेज है, जिससे आशंका है कि युवक बहाव के साथ दूर चला गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल योगेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से नदी में युवक की तलाश कराई, लेकिन तेज बहाव के कारण अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : गंगा की विनाशकारी लहरों के आगे थमा सर्च ऑपरेशन, नाबालिग बहनों के न मिलने से 72 घंटे बाद लौटी पीएसी
करीमुद्दीनपुर : किराने की दुकान में चोरी कर रहा चोर रंगे हाथ धराया, खटपट की आवाज सुन परिजनों ने पकड़ा, अन्य चोर फरार >>