गाजीपुर : भाजपा मंडल कार्यसमितियों के सत्यापन का अभियान, वरिष्ठ नेताओं ने संभाली जिम्मेदारी

गाजीपुर। भाजपा के मंडल कार्यसमिति सत्यापन अभियान के तहत बुधवार को जिले के विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई। अभियान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए मंडल स्तर पर संगठन की संरचना और अभिलेखों का परीक्षण किया। इसी क्रम में भानुप्रताप सिंह ने सादात दक्षिणी, सुनील सिंह ने रेवतीपुर, बृजेन्द्र राय ने भदौरा, पारसनाथ राय ने जखनियां प्रथम, प्रवीण सिंह ने भोजापुर, दयाशंकर पांडेय ने सैदपुर पूर्वी, श्यामराज तिवारी ने बाराचंवर द्वितीय, राजेश राजभर ने जखनियां द्वितीय, मनोज सिंह ने भांवरकोल द्वितीय तथा जितेन्द्र नाथ पांडेय ने देवकली व विष्णु प्रताप सिंह ने दिलदारनगर मंडल में मंडल कार्यसमिति के सत्यापन का कार्य पूरा किया। सत्यापन के दौरान मंडल कार्यसमिति के साथ-साथ शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठनात्मक संरचना से संबंधित जानकारी का मिलान किया गया। आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी जुटाई गई। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना है। मंडल कार्यसमिति सत्यापन की प्रक्रिया दो दिनों में पूरी की जाएगी।

