सिधौना : नेपाल आपदा पर दुआ के लिए उठे हाथ, पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गई संवेदना





सिधौना। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया। जहां सभी ने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और प्रभावित परिवारों के प्रति एकजुटता जताते हुए उनके लिए दुआ की। इस दौरान मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जहां उन परिवारों को भी याद किया गया, जो अब तक अपने लापता परिजनों की खबर मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसके अलावा सभी ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी ओर से यथासंभव अंशदान करने का संकल्प भी लिया। कहा गया कि प्राकृतिक आपदा को केवल एक खबर के रूप में देखने के बजाय उससे प्रभावित लोगों के दर्द को समझना और उनके प्रति संवेदनशील होना जरूरी है। बच्चों को प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी इस पहल का उद्देश्य है। सभी ने नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों के जल्द सुरक्षित होने और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय से उबरने की प्रार्थना करते हुए मानवीय संवेदना, पड़ोसी देश के प्रति भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मुहम्मदाबाद : बाढ़ की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सेमरा-शेरपुर में पहुंचीं मेडिकल टीमें, 583 मरीजों का हुआ उपचार
सादात : श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई सद्गुरु सदाफल देव महाराज की 139वीं जयंती, हुआ एककुंडीय यज्ञ >>