भांवरकोल : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार रूपए का ईनामियां कुख्यात गोतस्कर गिरफ्तार





भांवरकोल। गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी कुख्यात बदमाश को पुलिस ने जसदेवपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। सूचना के आधार पर बुधवार को एसआई प्रमोद यादव टीम के साथ क्षेत्र में पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आए। उसने अपना नाम उमेश चौधरी उर्फ मोनू चौधरी पुत्र अर्जुन चौधरी निवासी रामपुर, रेवतीपुर बताया। वो लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके चलते पुलिस अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< दिलदारनगर : एंटी नारकोटिक्स फोर्स की बड़ी सफलता, करीब एक करोड़ कीमत की अवैध हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
जखनियां : आगामी जन्माष्टमी को लेकर सीओ ने किया पैदल फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा >>