दिलदारनगर : एंटी नारकोटिक्स फोर्स की बड़ी सफलता, करीब एक करोड़ कीमत की अवैध हेरोइन के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

दिलदारनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ व पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फोर्स ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से टीम को करीब 458 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रूपए बताई जा रही है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुखबिर की सूचना के आधार पर एएनटीएफ गाजीपुर के एसआई शमी अशरफ शेख, एसआई राजित राम यादव आदि की टीम बौअरा मोड़ पहुंची और घेरेबंदी कर वहां मौजूद एक संदिग्ध को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से टीम को अवैध हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने ले आए। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद अकलीम खां पुत्र दिवंगत मोहम्मद मंसूर खां निवासी बहुअरा, दिलदारनगर बताया। जिसके बाद पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई कि बरामद हेरोइन कहां से लाया गया था और इसे आगे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। जिसके बाद उसे आवश्यक कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया।

