सपा विधायक ने विमान से भिजवाया सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निरहुआ के गुरू की मां का शव





सैदपुर। भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के गुरु की मां का निधन रविवार को हृदयगति रुकने से मुम्बई में हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही सपा विधायक सुभाष पासी ने शव को तत्काल विमान से भेजने की व्यवस्था की। सादात के टंडवा निवासी व भोजपुरी अभिनेता से नेता बने निरहुआ के गुरु प्यारेलाल कवि की मां प्रकाली देवी 66 पत्नी देवनाथ यादव काफी समय से बीमार चल रही थीं। इस बीच मुम्बई में शनिवार को हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। इस बात की जानकारी निरहुआ को भोजपुरी सिने जगत में एक अहम स्थान दिलाने वाले विधायक सुभाष पासी को पता चली तो उन्होंने शव को तत्काल विमान से भिजवाया। रविवार को बाबतपुर हवाईअड्डे से अक्षर फाउंडेशन के एम्बुलेंस से आवास तक पहुंचाया गया जहां परिजनों का विलाप शुरू हो गया। विधायक सुभाष पासी ने बताया कि निरहुआ से उनका नाता पुराना है। जब वो सिने जगत में कोशिश कर रहे थे उस दौरान ही विधायक ने मुम्बई समेत यूपी में भी काफी सहयोग किया था। इसके अलावा भोजपुरी स्टार से सांसद बन चुके रवि किशन, विजय लाल यादव, ओमप्रकाश यादव, मशहूर गायक खेसारी यादव, छोटू छलिया आदि को आगे बढ़ाने में विधायक सुभाष पासी का काफी सहयोग रहा है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< ऐसा अस्पताल जहां जान हथेली पर लेकर उपचार करते है चिकित्सक व उपचार कराते हैं मरीज
आगमन होगा तो प्रस्थान भी तय है, गुरूकृपा से ही है मोक्ष संभव - मोती यादव >>