सिधौना : शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार





सिधौना/खानपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को सादीभादी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया। बीते दिनों क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सिद्धार्थनगर जिले के योगिया उदयपुर थानाक्षेत्र स्थित ननपरा गांव निवासी 22 वर्षीय अनिल कुमार उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। जिसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस बीच रविवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को शादी-भादी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह, कां. राकेश पाल, राजकुमार व सारिका सिंह रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सिधौना : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पहुंचे सिधौना, पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दिया बड़ा बयान, कहा - ‘देशविरोधी ताकतों ने मौखिक बांट लिए थे पद’
देवकली : साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को पुलिस ने वापस कराए साढ़े 44 हजार रुपये, पीड़ित का चेहरा खिला >>